JDU विधायक अनंत सिंह ने 50000 रसगुल्ले बनवाए, जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के नामांकन में बांटेंगे
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 30 -- बिहार में विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक एमएलसी सीट पर मुकाबला रोचक होने जा रहा है। पटना जिले के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाएं हैं। इन्हें वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में बांटेंगे। अनुज गुरुवार को पटना स्नातक सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला जेडीयू के उम्मीदवार एवं मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार से हो रहा है। नीरज से तनातनी के चलते अनंत सिंह अपनी पार्टी से बगावत कर अनुज का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह के आवास पर बुधवार को 50 हजार रसगुल्ले तैयार किए गए। इन्हें गुरुवार को अनुज सिंह के नामांकन में आए समर्थकों के बीच बांटा जाएगा। आम लोगों के बीच भी इनका वितरण होगा। जन सुराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.