नई दिल्ली, मार्च 17 -- HPRCA JBT Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) शिक्षकों के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से शुरू कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की समय सीमा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है: ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 मार्च 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) परी...