जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा ग्राम सभा निवासी जयप्रकाश नारायण सिंह ने चंदवक थाने में गुरुवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि बुधवार को टाटा प्ले कस्टमर केयर से बात करके टाटा स्काई स्पोर्ट चैनल चालू कराना चाह रहा था। इस दौरान मंटू नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति ने गूगल पे के माध्यम से 95000 रुपये की ठगी की। उसने 20-20 हजार रुपये क्रमशः चार बार तथा 15000 रूपये एक बार गूगल पे के माध्यम से मेरा ठग लिया गया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...