Jaunpur News: 80 स्कूलों ने नहीं जमा की नामावली, नोटिस जारी
जौनपुर, नवम्बर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिले के 80 से अधिक स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। कक्षा दस और 12 की नामावली 80 स्कूलों ने जमा नहीं की है, ऐसे में प्रवेशपत्र बोर्ड से जारी होने की चिंता बढ़ गई है। डीआईओएस ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर 14 नवंबर यानी शनिवार तक सभी अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके विद्यालयों ने नामावली जमा नहीं की। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों को 26 अक्तूबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं की नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में स्कूलों ने अभिलेख नहीं सौंपे। जिले के 571 विद्यालयों ने नामावली जमा कर दी और करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.