Jaunpur News: 74.91 कुंतल खाद्यान और 60 किलो चीनी का स्टॉक कम
जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के चक मलाई गांव में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार पर कार्डधारकों ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक रेनू द्विवेदी ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 36 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। 36 कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि उनसे हर अंगूठा लगवाया गया, लेकिन पिछले कई महीने से राशन नहीं दिया गया। मांगने पर सिर्फ बहानेबाजी की जा रही है। ग्रामीण जोखन गौतम, रंगी सरोज और राजेंद्र गौतम समेत करीब 50 कार्डधारकों ने आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी, कि कोटेदार राजेश ने अगस्त माह का राशन देने के लिए उनका अंगूठा लगवा लिया, लेकिन खाद्यान्न नहीं दिया। मामले की पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई गई तो 74.91 कुंतल खाद्यान्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.