Jaunpur News: 74 अभ्यर्थियों ने दी एआरपी परीक्षा
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर। जिले में मंगलवार को एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए 80 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि छह अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए चार कक्ष बनाए गए थे। हर कक्ष में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा की निगरानी डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में की गई। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और एसआरजी केंद्र पर मौजूद रहे और समय-समय पर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने कक्षों में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था देखी और दिशा-निर्देशों का पालन कराया। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.