Jaunpur News: 70 साल की उम्र में हाफ मैराथन जीतकर बने चैंपियन
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अदारी गांव के डभिया निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के अंदर उम्र के 70वें पड़ाव पर भी दौड़ का जुनून बरकरार है। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में पुरुष वेटरन वर्ग (70 वर्ष से अधिक) का खिताब जीत लिया। उन्होंने 21 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 47 मिनट 3 सेकेंड में पूरी की। सभाजीत यादव क्षेत्र के जाने-माने मैराथन धावक हैं। वह कई वर्षों से देशभर में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते आ रहे हैं। अब तक वह सैकड़ों पदक जीत चुके हैं। उनके बेटे रोहित यादव ने भी हाल ही में एशियन गेम्स में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़े बीएयू के डॉ अबसार अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.