Jaunpur News: 51 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान
जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: थानागद्दी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 51 निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि सेवादल, साध संगत और स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बख्शी राम ने कहा कि रक्तदान जाति-धर्म से ऊपर मानवता की सेवा का माध्यम है। मिशन का संदेश है कि रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं। थानागद्दी ब्रांच में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिला अस्पताल के डॉ. अर्पित प्रताप सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की। ब्रांच मुखी राम कुमार ने रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.