जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का गुरुवार शाम को समापन हुआ। डोभी क्षेत्र के खुज्झी मोड़ स्थित एक पार्लर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में 35 महिलाओं और बच्चों को सौंदर्य प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यो का विवरण प्रस्तुत करते सभी का स्वागत किया। समापन पर चार श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट मेकअप के लिए गुंजन, बेस्ट हेयर कट में नेहा, हेयर डू में मोनी, बेस्ट स्किन में आंचल प्रथम व एडवांस स्नेहा रहीं। मुख्य अ...