जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 300 से अधिक लाभार्थियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशन एवं सीडीओ ध्रुव खाड़िया के मार्गदर्शन में समाधान समिति एवं कार्यालय डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रथम चरण में 300 से अधिक पंजीकृत युवा लाभार्थियों को सीएम युवा योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- युवाओं के स्वरोजगार में बाधा न बनें बैंक : डीएम इसमें कॉर्...