Jaunpur News: 27 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए पंडित कमलापति पांडेय
जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित के.पी पांडेय इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित कमलापति पांडेय की 27 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी। अध्यक्षता प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय ने किया। विद्यालय के लोगों ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। प्रबंधक ने कहा कि कमलापति पांडेय शिक्षा को ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने का उनका प्रयास आज भी सराहनीय है। वह सरल, सहज सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास करते थे। वह कभी किसी से भेदभाव की भावना नहीं रखते। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र नीलम, मंगलेश पांडेय, रितेश दुबे, सनाउल्लाह, यशवंत कुमार, नितिन सिंह, इंद्रप्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.