Jaunpur News: 25 लाख के गहने और दो लाख नकदी चोरी का आरोप, बहू समेत चार पर मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा गांव के अस्पताल मार्ग निवासी राम सिंगार विश्वकर्मा ने अपनी छोटी बहू, उसकी मां समेत चार लोगों पर घर से 25 लाख रुपये से अधिक के गहने और दो लाख रुपये नकदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। राम सिंगार के अनुसार, उनके छोटे बेटे दिव्यम विश्वकर्मा का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व लाइन बाजार क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी प्रवीण विश्वकर्मा की पुत्री प्रज्ञा से हुआ था। दंपती की चार वर्ष की एक बेटी है। उन्होंने बहू को बीडीएस की पढ़ाई भी कराई थी। गत मई माह में डिग्री मिलने के बाद बहू के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि वह विवाद के बाद बेटी को लेकर मायके चली गई।आरोप है कि गत 10 अक्टूबर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.