Jaunpur News: 18.75 करोड़ से होगा गोसाईपुर-सेवईनाला मार्ग मार्ग का चौड़ीकरण
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर-सेवईनाला-गौराबादशाहपुर आरा मार्ग पर 10.4 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 18 करोड़ 75 लाख 8 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई। चौड़ीकरण के साथ बाजार और गांवों के मध्य नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, लखनऊ की ओर से 30 सितंबर को जारी शासनादेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के उन्नयन से संबंधित 11 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें जौनपुर का यह मार्ग भी शामिल है। शासनादेश के अनुसार, परियोजना की कुल लागत 1875.08 लाख रुपये यानी 18 करोड़ 75 लाख आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 937.54 लाख रुपये यानी नौ करोड़ 37 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जफरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.