Jaunpur News: 150 किलो नमकीन नष्ट कराया, 236 पैकेट जब्त
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। शाहगंज में एक प्रतिष्ठान से 150 किलो नमकीन मानव उपभोग के अनुपयुक्त मिलने पर नष्ट कराई गई, जबकि 236 पैकेट नमकीन जब्त किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह के निर्देशन में टीम ने शाहगंज स्थित सिद्धि विनायक ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया। यहां से सोनपापड़ी, बेसन, बूंदी और नमकीन के नमूने लिए गए। 25 हजार 960 रुपये कीमत के 236 पैकेट नमकीन जब्त किए गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: छापेमारी में मिली गंदगी, दूषित मिठाई नष्ट कराई इसके अलावा 16 हजार 500 रुपये कीमत की 150 किलो नमकीन मानव उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.