Jaunpur News: 15 दिन से लापता वृद्ध को जीआरपी जंघई ने परिवार से मिलाया
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जीआरपी चौकी जंघई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 15 दिन से लापता 65 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। बुजुर्ग की पहचान वीरसहाय जाटव केवलपुर गांव निवासी, थाना बबराला, जनपद संभल के रूप में हुई है। बताया गया कि वीरसहाय करीब 15 दिन से घर से लापता थे और परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे। सोमवार को जीआरपी चौकी जंघई प्रभारी लक्ष्मीकांत गुप्ता को वह जंघई स्टेशन पर दीन हीन हाल में मिले। पूछताछ करते हुए चौकी प्रभारी ने तत्काल उनके पुत्र रामनिवास को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुत्र ने बताया कि हम लोग उन्हें काफी दिनों से खोज रहे हैं, हम आ रहे हैं। मंगलवार की भोर में परिजन जंघई पहुंचे और अपने पिता को सकुशल अपने साथ ले गए। बुजुर्ग के मिलने से परिजनों ने जीआरपी चौकी जंघई पुलिस का आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.