Jaunpur News: 13 साल की किशोरी का बाल विवाह रुकवाया
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी मठिया गांव में शनिवार को 13 वर्षीय किशोरी की शादी कराए जाने की सूचना पर बाल संरक्षण एवं महिला कल्याण विभाग की टीम पहुंच गई। चंदवक पुलिस के सहयोग से जांच के बाद टीम ने विवाह रुकवा दिया। किशोरी की उम्र करीब 13 वर्ष बताई गई है। गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी जलालपुर थाना क्षेत्र के कनुआनी गांव निवासी युवक के साथ 24 अक्तूबर को तय थी। शनिवार को बरात आने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी ने संबंधित विभाग को नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Balia News: बाल विवाह रोकवाया, संबंधित पक्ष से लिया घोषणा-पत्र सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय के नेतृत्व में टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने किशोरी की उम्र की पुष्टि के लिए आधार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.