Jaunpur News: 11 वर्षीय राघव ने उठाई खेल सुविधाओं की मांग
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: खुटहन। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं को लेकर 11 वर्षीय राघव पालीवाल ने रविवार को जनता दर्शन में विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग की। राघव ने कहा कि क्षेत्र में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त इंडोर सुविधा नहीं होने से बच्चों और युवाओं को अभ्यास में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सेंट थॉमस रोड शाहगंज निवासी पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के पुत्र राघव ने कहा कि इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। राघव के पहल की सराहना करते हुए विधायक रमेश सिंह ने मौके पर ही नायब तहसीलदार पीयूष सिंह और हल्का लेखपाल सौरभ से मोबाइल पर बातचीत कर उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.