Jaunpur News: 11वीं का छात्र संदिग्ध हालात में हुआ गायब
जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव निवासी एक 16 वर्षीय छात्र स्कूल जाने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुरेथू गांव निवासी अजय कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र आदर्श सिंह पिलखिनी स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। हालांकि वह स्कूल तो पहुंचा लेकिन उसके बाद परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। काफी देर तक छात्र के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.