Jaunpur News: 10 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 10.08 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवभंजन प्रसाद तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीतमसराय चौराहे पर कार्रवाई की। पुलिस ने बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा और सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुई निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.