Jaunpur News: 'शाही किले' का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़
जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने जौनपुर के ऐतिहासिक 'शाही किले' का नाम बदलकर केवल 'जौनपुर किला' किए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के नाम उनकी पहचान और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। सत्ता के इशारे पर ऐतिहासिक नामों में बदलाव करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जौनपुर की सांस्कृतिक साझी विरासत और ऐतिहासिक पहचान के साथ खिलवाड़ है। शाही किला केवल ईंट-पत्थरों से बनी कोई इमारत नहीं है, बल्कि यह जौनपुर के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के नाम को बदलने के बजाय उनके इतिहास और महत्व को संरक्षित एवं प्रचारित किया जाना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को अपने शहर की वास्तविक ऐतिहासिक पृष्ठभूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.