जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। महाकुंभ में 'दातून बॉय' नाम से चर्चित आकाश यादव का प्रेम विवाह उसकी जान का दुश्मन बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ एसपी से सुरक्षा की गुहार करते दिख रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि मामले में पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने से इनकार किया। मड़ियाहूं (जौनपुर) के मड़ियांव गांव निवासी आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका मनीषा से शादी की। इसके बाद 'दातून बॉय' की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उसे जान की दुहाई मांगनी पड़ रही है। जौनपुर एसपी को संबोधित वीडियो संदेश में वह बड़े भावुक अंदाज में कहता है-'मैंने और प्रेमिका ने अपनी मर्जी से शादी की। परिजनों को यह बर्दाश्त नहीं है। वे हमारी जान के पीछे पड़े हुए हैं। हो न हो, वे लोग मेरी और मेरी पत्नी की...