जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन बाजार क्षेत्र के सिविल कोर्ट के रीडर की मोबाइल पर हैकर ने घरेलू गैस की बिल अपडेट का लिंक भेजकर खाते से दो बार में 74 हजार रूपये उड़ा दिया। सिविल कोर्ट जौनपुर के रीडर पद पर कार्यरत शशांक रघुवंशी ने लाइन बाजार थाना में दी हुई तहरीर दिया है। 15 अगस्त को उनकी मोबाइल पर इंडियन आयल अडानी गैस से एक मैसेज आया कि आप अपना गैस का बिल अपडेट कर लें। उनके द्वारा जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो उधर से कुछ प्रक्रिया फॉलो करने के लिए बताए गए। शशांक ने बताए गए स्टेप को फॉलो किया। शशांक के अनुसार चार दिन बाद 19 अगस्त की शाम सात बजे उनकी मोबाइल पर दो बार में उसके स्टेट बैंक अकाउंट से 74 हजार रुपये कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाने का एहसास पर शशांक ने साइबर सेल तथा ला...