Jaunpur News: हेड कांस्टेबल को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जफराबाद। पुलिस विभाग में 20 वर्षों की सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जफराबाद पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार पांडेय को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। बुधवार को पदक जौनपुर पुलिस कार्यालय पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे और चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। दुर्गेश कुमार पांडेय के कार्यों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उनके नाम की संस्तुति कर गृह मंत्रालय को भेजी थी। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2026 को गृह मंत्रालय ने उनके नाम की घोषणा की थी। देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया था। इस मौके पर एसआई अमित कुमार, पंकज पुरी, अम्बेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.