Jaunpur News: हादसे में घायल व्यवसायी की एक माह बाद मौत
जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी 78 वर्षीय व्यवसायी हरिश्चंद्र मिश्र का बुधवार की सुबह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 18 जून को हरिश्चंद्र मिश्र बाइक से अपनी दुकान बदलापुर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनका निधन हो गया। घटना में पुलिस ने पहले ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.