जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। भारती विद्यापीठ के पास दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार की सुबह एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से शव घर लाये जाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के चौहट्टा मोहल्ला 25 वर्षीय मो.वकार पुत्र सिराज रविवार की रात बाइक से घर आ रहे थे। डोभी मोड़ के पास किसी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मोहल्ला के लोग मर्माहत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...