Jaunpur News: हाईवे के डिवाइडर पर नहीं लगी स्ट्रीट लाइट
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर आजमगढ़ हाईवे के गौराबादशाहपुर बाईपास के डिवाइडर पर अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं। जबकि हाईवे का निर्माण हुए पांच साल से अधिक का समय गुजर गया। स्ट्रीट लाइटों को नहीं लगाकर एनएचएआई विभाग उदासीन बना हुआ है। स्ट्रीट लाइटों को नहीं होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में आवागमन में दुश्वारियों के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अंधेरा की वजह से राहगीरों को असुरक्षा को लेकर खतरा भी बना रहता है। बिथार से जिवली तक करीब सात किलोमीटर लंबे इस गौराबादशाहपुर बाईपास के दोनों तरफ नगर पंचायत की आबादी है। कई मोहल्ले आबाद हैं। कस्बे से देर शाम तक बाईपास से होकर लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अंधेरा होने से छिनैती की वारदातें भी अक्सर होती रहती हैं। साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.