Jaunpur News: हवन के साथ हुआ शिवमहापुराण कथा का समापन
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजाराम का पूरा गांव में श्रीगणेशोत्सव के मौके पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन बुधवार को हवन के साथ हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक अतुल महाराज ने भगवान शिव के जन्म, विवाह, सती प्रसंग, समुद्र मंथन, शिवलिंग की उत्पत्ति सहित अनेक रहस्यमय प्रसंगों का वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि शिव कथा केवल सुनने की नहीं, बल्कि जीवन में धारण करने की कथा है। सच्चे मन से शिव का स्मरण करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। कथा के दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्री गणेश के जयकारों से गूंजता रहा। कथा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती और भंडारा का आयोजन हुआ। आयोजन में अनिल उपाध्याय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, नन्दलाल यादव, बटेश्वर उपाध्याय, त्रिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.