जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। पुत्र के दीर्घायु की कामना से रखा जाने वाले हल षष्टी (ललही छठ) व्रत का पर्व दो सितंबर बुधवार को है। व्रत रखने वाली महिलाएं मंगलवार को शाम तक पूजा पाठ में प्रयोग होने वाली सामग्री जुटा कर सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। मान्यता के अनुसार इस व्रत का पालन करने वाली महिलाएं व्रत के दिन जुताई बुआई करके खेत से पैदा किया अनाज नहीं खातीं। साथ ही गाय का दूध और घी खाना भी वर्जित है। हल षष्टी में पूजन के लिए भैंस का दूध, घी, दही, गोबर, महुए का फल, फूल और पत्ता, जवार की धानी, ऐपन, मिट्टी के कुल्हड़, दियली, बांस एवं महुए के पत्ते से बनी छिउली का प्रयोग होता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: हल षष्टी व्रत की तैयारी में जुटी महिलाएं यह भी पढ़ें- संतान की लंबी आयु के लिए माताएं आज रखेंगी हलषष्ठी व्रत यह भी पढ...