Jaunpur News: हरितालिका तीज व्रत की तैयारी में जुटी महिलाएं
जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। हरितालिका तीज पर महिलाएं 14 सितम्बर सोमवार को व्रत रखेंगी। व्रत धारण करने वाली महिलाएं शनिवार से ही पूजा पाठ की सामग्री जुटाने में लग गई हैं। यह व्रत महिलाएं पुत्र व पति के दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना से रखती हैं। तीज व्रत भादों मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। हरितालिका तीज के दिन महिलाएं शिव पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा से पहले शाम को स्नान करके नए कपड़े पहन कर सोलह शृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी पांवों में महावर लगाती हैं। तैयार होने के बाद पूजा स्थल पर जाकर गीली मिट्टी से शंकर पार्वती की प्रतिमा बनाती हैं। दूध, दही, चीनी, शहद और घी मिलाकर पंचामृत बनाती हैं। सुहाग की वस्तुएं माता पार्वती को चढ़ाई जाती हैं। भगवान शंकर को वस्त्र अर्पित किया जाता है। हरितालिका व्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.