Jaunpur News: हरदासीपुर गांव में ट्यूबवेल के पास दिखा अजगर, धान के खेत में फसल के बीच छपने से ग्रामीणों में दहशत
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना परिसर के पीछे हरदासीपुर गांव में ट्यूबवेल के पास बुधवार की रात 9 बजे अजगर दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखते ही लोगों में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 8 से 10 फ़ीट लंबा है जो झाड़ियों में छिपा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अजगर झाड़ियों से निकलकर पास के धान के खेत में जाकर छिप गया। धान की फसल में अजगर के छिपे होने से खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है।धान की फसल तैयार होने के कारण इन दिनों किसान खेतों में लगातार आ-जा रहे हैं। ऐसे में खेत में अजगर की मौजूदगी से लोगों को खतरे की आशंका सता रही है। ग्रामीणों को डर है कि खेत में काम करते समय अचानक अजगर सामने आ सकता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.