Jaunpur News: हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की मौत
जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: जौनपुर। जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। खुटहन के अशरफा गांव निवासी 82 वर्षीय दयाराम हत्या के मामले में वर्ष 2022 से निरुद्ध था। मंगलवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटन को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दयाराम की तबीयत पहले भी कई बार खराब हो चुकी थी। कई बार पहले भी अस्पताल भर्ती कराया गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यह भी पढ़ें- बीमार चल रहे सजायाफ्ता बंदी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.