जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में चार साल पहले हुई हत्या के मामले में अदालत ने पति-पत्नी और उनके बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना ने दोषी कृपा शंकर सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा देवी और बेटे नितेश सिंह पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार 11 अक्तूबर 2021 की सुबह करीब सात बजे जितेंद्र कुमार सिंह घर के बाहर सबमिर्सबल पंप के पास झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी नितेश सिंह अपने पिता कृपा शंकर सिंह और मां पुष्पा देवी के साथ वहां पहुंचे। तीनों ने फावड़ा, लाठी और टंगारी से जितेंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर जितेंद्र के छोटे भाई विकास और बृजेश मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर गंभीर...