जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के करछुली गांव में सोमवार की सुबह मोबाइल को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक महिला पर ईंट से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करछुली गांव निवासी प्रिया सिंह का अपने ज्येष्ठ दिनेश सिंह से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दिनेश सिंह ने ईंट से प्रिया सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- फिर एक पति की गई जान, पत्नी ने मोबाइल सिर पर दे मारा; गंभीर चोट से मौत सूचना पर पहुंची तेजीबाजार पुलिस घायल महिला को सीएचसी नौपेड़वा ले गई। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिल...