जौनपुर, सितम्बर 28 -- Jaunpur News: सुइथाकला। सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में मनवल गांव से मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मनवल गांव निवासी महेन्द्र, उसकी पत्नी शीला और पुत्र रजनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...