जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा में मुख्य मार्ग से थाना को जाने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गये हैं। साथ ही सड़क की दोनों तरफ की पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। ऐसे में आवागमन में दुश्वारी के साथ ही हादसे का खतरा बना हुआ है। बारिश में खतरा और बढ़ जाता है। लोकनिर्माण विभाग बरसात से पूर्व इस सड़क की मरम्मत नहीं कराकर उदासीता और लापरवाही बरती है। इस मार्ग पर थाना के साथ ही कई स्कूल कालेज और अस्पताल भी है। जिससे आवागमन बराबर बना रहता है। स्कूल कालेज की वैन और बड़ी बसें भी चलती हैं। ऐसे में सड़क पर हुए गड्ढे और क्षतिग्रस्त पटरी की वजह से वाहनों के असंतुलित होने की आशंका बनी रहती है। सड़क सकरी होने से और पटरी के क्षतिग्रस्त रहने से सबसे अधिक समस्या उन स्कूल और कालेज के ...