Jaunpur News: सड़क खोदकर छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा के बारी मार्ग के व्यापारियों ने बुधवार को लोकनिर्माण विभाग की उदासीनता पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी खोदी गई सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। सड़क पर उभरी हुई गिट्टियां दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। मानसून सर पर है। यदि समय रहते सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। तो बारिश में यह मार्ग कीचड़, जलभराव से नरक बन जाएगा। ऐसे में आवागमन के साथ ही व्यापार भी प्रभावित होगा। प्रदर्शन करने वालों में अजीत सोनकर, धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सतीश मिश्रा, सिंह, अजीत सिंह चौहान, पप्पू चौरसिया, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, मोबिन अहमद, नानक, अंकित सेठ, कलीम अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.