Jaunpur News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित
जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: खुटहन। क्षेत्र के पनौली गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, शुगर और चिकनगुनिया समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देकर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में कुल 101 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। डॉ. आरिफ खान और डॉ. जुबैर ने मरीजों की जांच की। इस दौरान सीएचओ गोल्डी यादव, फार्मासिस्ट दिलीप पांडेय, ऑप्टोमेट्रिस्ट अखिलेश कौशल और बीसीएम राजेश गौतम समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: आरोग्य मेले में 80 मरीजों की जांच, दवा वितरित यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.