जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: जफराबाद। थाना परिसर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें तीन सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में थाने पर तैनात करीब सवा सौ पुलिसकर्मियों के साथ आसपास के गांवों के लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल और फेफड़ों समेत विभिन्न जांचें कीं। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी परामर्श दिया। शिविर में अस्पताल के डॉ. सचिन कुमार, डॉ. शादाब, आनंद सिंह समेत फार्मासिस्ट और नर्सों की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...