Jaunpur News: स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बन डिस्पेंसरी से वसूली करने वाला गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: शाहगंज ,हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग जौनपुर की टीम बनकर मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फर्जी डिस्पेंसरी बताकर सीज करने की धमकी देकर डराता था और रुपये ऐंठता था। अवैध वसूली का यह धंधा वर्षों से चल रहा था। आजमगढ़ जनपद के सैदपुर खंजहापुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर यादव पुत्र रामयश ने पुलिस को तहरीर दिया कि ग्यारह जुलाई को दोपहर करीब दो बजे नटौली में उनकी डिस्पेंसरी पर तीन लोग आए। खुद को सीएमओ जौनपुर की टीम बताकर कहा कि आपकी डिस्पेंसरी फर्जी है। सीज कर देंगे। बीस हजार रुपये दो वरना कार्रवाई होगी। पीड़ित के मना करने पर आरोपियों ने पांच हजार की मांग की और धमका कर तीन हजार रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि इसी तरह अन्य क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.