Jaunpur News: स्वास्थ्य टीम ने चलाया डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सिरकोनी ब्लॉक के महरूपुर गांव की चौहान बस्ती में दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। टीम ने बुखार, डेंगू, मलेरिया और कुष्ठ रोग का सर्वे किया जिसमें कोई मरीज नहीं मिला। इस दौरान 29 जल पात्रों की जांच में पांच में मच्छरों का लार्वा मिला, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को जल जमाव न होने देने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पोस्टर-पंपलेट वितरित कर बुखार होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार कराने की अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के अनुसार जिले में जनवरी 2026 से अब तक डेंगू के पांच और मलेरिया के 14 मरीज मिले हैं। यह भी पढ़ें- Jamtara News: नारायणपुर के तीन गांवों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.