Jaunpur News: स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश
जौनपुर, अगस्त 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बुधवार को पीएचसी रंजीतपुर, परियावा और कुद्दूपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी बिना अनुमति अनुपस्थित मिले, जिसपर सीएमओ ने उनके वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। रंजीतपुर पीएचसी पर निरीक्षण के समय डॉ. तूईना समीम, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र यादव और लैब टेक्नीशियन प्रभावती मौर्य अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर तीनों के वेतन रोकने तथा उनसे जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद परियावां पीएचसी के निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी, वार्ड बॉय और एएनएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.