Jaunpur News: स्वस्थ मां और बच्चे से होती है स्वस्थ समाज की शुरुआत
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को ब्लॉक सभागार में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री व किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की शुरुआत स्वस्थ मां और बच्चे से होती है। बच्चों को संतुलित आहार और गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र परिवारों को उनकी जानकारी के साथ समय से लाभ भी मिले। बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता तिवारी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.