Jaunpur News: स्वतंत्रता सेनानी के गांव की सड़क बदहाली की शिकार
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जिस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए संघर्ष किया, आज उन्हीं के गांव की सड़क बदहाल है। मेदपुर बनकट निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वेणी माधव सिंह के गांव का संपर्क मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर उखड़ी गिट्टियां और गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। बारिश में मार्ग की हालत और खराब हो जाती है। गड्ढों में जलभराव से राहगीरों को सड़क और गड्ढें में फर्क नहीं हो पाता है। छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं बुजुर्गों समेत दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार फिसलने से दुर्घटना का खतरा होने की आशंका बढ़ जाती है। सड़क की बदहाली से परेशान प्रतीक सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.