जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुफ्तीगंज ब्लॉक परिसर में गुरुवार से पांच दिवसीय सेवा संकल्प शिविर शुरू हुआ। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, दिव्यांगजन, आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह समेत विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। खाद्य एवं रसद विभाग के स्टॉल पर सप्लाई इंस्पेक्टर गायत्री प्रजापति ने बताया कि राशन कार्ड से संबंधित आधा दर्जन से अधिक आवेदन मिले। इनमें नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. कमलेश पटेल ने बताया कि शिविर में 54 लोगों की ओपीडी हुई। 15 लोगों की रक्त जांच की गई ...