Jaunpur News: स्कूल से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: खुटहन । थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़,अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी गत 6 जुलाई की दोपहर स्कूल से बस द्वारा घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के रास्ते में बस से उतरने के बाद अब्बोपुर खेतासराय निवासी सिकंदर बिंद ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.