जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार छात्रा 30 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल जाते समय किशोरी लापता इसके बाद परिजनों ने नेवढ़िया थाने में तहरीर देकर छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपी के विरुद्ध ...