Jaunpur News: स्कूल का जर्जर भवन गिरा
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: जंघई। विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में महीने से जर्जर चल रहे भवन का छत बुधवार की भोर में धराशाई हो गया। गनीमत रही कि उस समय विद्यालय बंद था, जिससे हादसा होने की संभावना टल गई। प्रधानाध्यापक मूलचंद ने बताया कि गार्डर नीचे झुका देखकर उस कमरे को बंद कर दिया गया था और उच्चाधिकारियों को सूचना भी दे दी गई थी। बीईओ डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि जर्जर होने की सूचना पर कमरा बंद करा दिया गया था। बजट स्वीकृत होने पर नव निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो विद्यालय भवन जर्जर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.