जौनपुर, नवम्बर 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए गैस चूल्हे की व्यवस्था की गई है, लेकिन जनपद के कई ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में यह व्यवस्था कागजों तक सिमटी नजर आ रही है। बुधवार को 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में जलालपुर, रामनगर, सिंगरामऊ और धर्मापुर के कई विद्यालयों की रसोई में गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन पकता मिला। कहीं गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है तो कहीं सिलेंडर होने के बावजूद लकड़ी से ही भोजन तैयार किया जा रहा है। जलालपुर के एक विद्यालय में करीब एक साल से तो दूसरे में छह महीने से लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है। रामनगर के दो विद्यालयों में भी कई महीनों से यही स्थिति है।

जलालपुर में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन सालभर से लकड़ी के चूल्हे पर प...