Jaunpur News: सोते समय भाई पर कल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव में रविवार की देर रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने चारपाई पर सो रहे सगे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति के गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करौर गांव निवासी साजित पुत्र मकसूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब साढ़े बारह बजे उनके पिता मकसूद चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा मंसूर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर कुल्हाड़ी से मकसूद पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मकसूद के गाल और गर्दन पर गहरे घाव हो गए और वे लहूलुहान होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.