Jaunpur News: सेवा सप्ताह में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को नगर इकाई की ओर से नटौली प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व बजरंग दल के नगर संयोजक हर्ष अग्रहरि ने किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। नगर संयोजक हर्ष अग्रहरि ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- शिविर में 70 मरीजों की हुई जांच, 20 को मिला चश्मा कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.